
संजय प्लेस में थाना हरीपर्वत के पास एचडीएफसी बैंक है। इसकी दूसरी मंजिल पर बैंक का लाइफ इंश्योरेंस, फाइनेंस और लोन का कार्यालय है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को बैंक की दूसरी मंजिल से आग की लपटें उठने लगी, इससे सिक्योरिटी गार्ड के होश उड गए। फायर बिग्रेड और पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। आनन पफानन में दमकल की गाडियां पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई। दूसरी मंजिल पर आग लगी होने से आग पर काबू पाने में मुश्किल हुई।
वहीं, कई अन्य कार्यालय भी आग की चपेट में आने की आशंका से सांस फूली रही।
कार्यालय में रहते हैं दस्तावेज
बैंक के लाइफ इंश्योरेंस, लोन और फाइनेंस के कार्यालय में अहम दस्तावेज रहते हैं। बैंक के अधिकारी जांच कर रहे हैं कि कहीं दस्तावेज और कंप्यूटर तो नहीं जल गए हैं। साथ ही आग के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
Leave a comment