
की कलाकारी को देखने के साथ ही खरीदारी भी कर सकेंगे। बुधवार को डीएम पंकज कुमार ने ताजमहोत्सव की अधूरी तैयारी पर नाराजगी जताई, उन्होंने जल्द से जल्द मुख्य मंच को तैयार करने के साथ ही तैयारी पूरी करने के लिए कहा है।
वहीं, एसएसपी डा. प्रीतिन्दर सिंह ने भी शिल्पग्राम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । पुलिस बल के साथ निजी सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था की गई है । इसके अतिरिक्त जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं । छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है
ये है कार्यक्रम
18 फरवरी को ताज महोत्सव के उद्धाटन के दौरान ताजमहल के पास शिल्पग्राम में मोहित चौहान का शो होगा।
19 फरवरी को महोत्सव के अंतर्गत सेंट जोंस कॉलेज में मोहित चौहान का रॉक शो आयोजित होगा।
20 फरवरी को ऑल इंडिया मुशायरा होना है। इसका संभावित आयोजन स्थल शिल्पग्राम होगा।
20 फरवरी को ही भजन सम्राट अनूप जलोटा की प्रस्तुति गांधी स्मारक में होगी।
22 फरवरी को फतेहपुर सीकरी में पंडित विश्वमोहन भट्ट की प्रस्तुति होगी।
23 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होना है।
24 फरवरी को फिल्म गायक हरिहरन की प्रस्तुति शिल्पग्राम में होगी।
25 फरवरी को सिंगर श्रेया घोषाल का शो होगा। इसमें सबसे ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद की जा रही है।
26 फरवरी को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हंसगुल्लों से लोटपोट करेंगे।
27 फरवरी को सिंगर सुनिधि चौहान का शो होगा।
Leave a comment