
कान्सेप्ट फोटो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं 18 पफरवरी गुरुवार से शुरू हो रही है। दैनिक जागरण की खबर के अनुसार बोर्ड परीक्षा के लिए कॉलेजों में प्रवेश पत्र भेजे गए हैं। आगरा के अंकुर कॉलेज से अर्जुन का परीक्षा फॉर्म भरा गया है, फॉर्म भरने के लिए नौंवी क्लास में रजिस्ट्रेशन करना होता है, इस तरह अर्जुन को अंकुर कॉलेज में पिछले साल नौंवी का छात्र दर्शाते हुए उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जारी किए गए प्रवेश पत्र में छात्र का नाम अर्जुन (सिंह) लिखा है। उन्हें अंकुर कॉलेज में रेग्युलर छात्र दिखाया गया है। प्रवेश पत्र पर अर्जुन तेंडुलकर का फोटो लगा है। इस फॉर्म से पता चल रहा है कि उप्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कोई भी नकल माफिया को रुपये देकर फॉर्म भरवा सकता है और परीक्षा दे सकता है।
फर्जी छात्रा को परीक्षा में शामिल करने का खेल
अर्जुन के प्रवेश पत्र के सामने आने से सबसे बडे यूपी बोर्ड में नकल माफियाओं के बडे खेल का खुलासा हुआ है। नकल माफियाओं ने 10 से 25 हजार रुपये लेकर फर्जी फॉर्म भरवा दिए गए हैं।
नकल माफियाओं की डीआईओएस कार्यालय से लेकर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में भी सेटिंग है।डीआर्इ्ओएस दिनेश यादव का मीडिया से कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है, दोषियों के पर कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment