Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Boyfriend put objectionable video on social media after girlfriend’s marriage, case filed…#mathuranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Boyfriend put objectionable video on social media after girlfriend’s marriage, case filed…#mathuranews

165

आगरालीक्स…प्रेमिका की हुई शादी तो गुस्साए प्रेमी ने सोशल मीडिया पर डाल दिए आपत्तिजनक वीडियो. युवक सहित सात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज..

आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक प्रेमी ने प्रेमिका की शादी होने पर उसके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं. परिजनों ने इस मामले में थाना गोवर्धन में आरोपी युवक सहित सात मोबाइल धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. युवती की शादी अप्रैल में दूसरे युवक के साथ हो गई थी जिसके बाद नाराज प्रेमी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिए.

साथ में करते थे जॉब​
थाना गोवर्धन क्षेत्र की रहने वाली एक युवती राजस्थान के नीमराना में एक जापानी कंपनी में पांच साल से जॉब कर रही थी. इसी कंपनी में अलवर के खैरथल स्थित नगला डूंगरपुर का रहने वाला एक युवक ओमप्रकाश भी जॉब करता था. बताया जाता है कि जॉब के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. युवक ने इस दौरान एक कमरे में बैठकर युवती के बीयर पीने और छेड़छाड़ करने के वीडियो बना लिए. बीते 15 अप्रैल को परिजनों ने युवती की शादी कर दी. इससे ओमप्रकाश नाराज हो गया और उसने वही आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. यही नहीं उसने यह वीडियो युवती के गांव के कुछ युवकों के पास भी भेज दिए.

आरोपी युवक ने फेसबुक​ पर अपने और युवती के साथ के फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हमारा अफेयर पांच वर्ष तक रहा, मैंने इससे शादी करनी चा​ही लेकिन युवती उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देती है, जबकि हमारे बीच रिलेशनशिप मर्जी से था. अब अगर मुझे और मेरे परिवार को कुछ होता है तो मैं आत्महत्या कर लूंगा.

इधर मामले की जानकारी होने पर युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित 7 मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ मकदमा दर्ज किया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Dr. Nandan Singh elected President of the Provincial Medical Services Association in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में अध्यक्ष बने डॉ....

बिगलीक्स

Agra News: Father kills daughter in Agra, angered by her love affair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने उठाया खौफनाक...

बिगलीक्स

FSDA Agra: 35 food samples sent for testing ahead of Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में किराना स्टोर, डिपार्टमेंटल स्टोर, सुपर मार्केट, रिटेल प्रतिष्ठानों पर पहुंची...

आगरा

Agra News: The ‘Savarna’ community will gather on September 5 regarding the Agra Satyagraha…#agranews

आगरालीक्स….आगरा सत्याग्रह को लेकर 5 सितंबर को जुटेगा सवर्ण समाज. प्रधानमंत्री से...

error: Content is protected !!