Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Cricketer Deepak Chahar Wedding : Two day Wedding ceremony start at Hotel JP Palace, MS Dhoni, Bravo likely to join Wedding, Theme & Menu
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Cricketer Deepak Chahar Wedding : Two day Wedding ceremony start at Hotel JP Palace, MS Dhoni, Bravo likely to join Wedding, Theme & Menu

166

आगरालीक्स…आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर की जया भारद्वाज के साथ शादी की रस्में शुरू, एमएस धोनी, रैना से लेकर ब्रावो बनेंगे बाराती…दीपक का कहना है इसे इश्क कहूं, क्या कहूं, मुझे मालूम नहीं, इस होटल में हो रही शादी, बैंड बाजा से लेकर दावत का मेन्यू और कौन होंगे बाराती… #agranews #agralocalnews #agraupdatenews #deepakchaharweddingagra #deepakjayaweddingagra #dhoniinagra #msdhoniinagra #jphotelagra

आगरा के वायु विहार निवासी क्रिकेटर दीपक चाहर एक जून यानी बुधवार को मंगेतर दिल्ली के बाहरखंभा निवास टेलीकाम कंपनी में कार्यरत जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की रस्में एक दिन पहले 31 मई से आगरा के होटल जेपी पैलेस में शुरू हो गई हैं। शाम को मेहंदी की रस्म होगी। इसके बाद संगीत का कार्यक्रम है।

शादी की रायल ग्रैंडयोर थीम
शादी के लिए जया भारद्वाज अपने परिवार के साथ आगरा पहुंच गई हैं। आज और कल शादी की रस्में होगी। इसके लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है, शादी रायल ग्रैंडयोर थीम पर हो रही है। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

एक जून को 600 लोग किए गए आमंत्रित
एक जून यानी बुधवार को सुबह शादी की रस्में होगी और शाम को क्रिकेटर दीपक चाहर बारात लेकर पहुंचेंगे। इसके लिए 600 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें क्रिकेटर से लेकर उनके परिचित और रिश्तेदार हैं।

एमएस धोनी, ब्राबो सहित कई क्रिकेटर के आने की उम्मीद
आईपीएल 2022 का फाइनल 29 मई को हुआ है, ऐसे में दीपक चाहर की शादी में क्रिकेटरों के आने की उम्मीद है। पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी, सुरेश रैना से लेकर बेस्टइंडीज के आलराउंडर ब्राबो सहित आईपीएल के खिलाड़ी शादी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, तीन जून को दिल्ली में रिसेप्शन है, वहां भी क्रिकेटर शामिल होंगे।

शाही दावत की तैयारी
होटल जेपी पैलेस में शाही दावात की तैयारी की गई है। इसमें आगरा की चाट से लेकर हाथरस की रबडी और ब्रज, अवधी, मुगलई, दक्षिण भारतीय व्यंजन के साथ ही इटेलियन, थाई और लेीज व्यंजन भी होंगे। होटल जेपी पैलेस के वाइस प्रेसीडेंट आपरेशंस हरी सुकुमार का मीडिया से कहना है कि शादी को यादगार बनाने में पूरा स्टाफ लगा हुआ है।

इसे इश्क कहूं, क्या कहूं
शादी को लेकर क्रिकेटर दीपक चाहर का मीडिया से कहना है कि इसे इश्क कहूं, क्या कहूं, मुझे मालूम नहीं, लेकिन अलग एहसास हो रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

error: Content is protected !!