Wednesday , 10 December 2025
Home आगरा Boys making videos on the track pelted stones on the train in Agra, three detained#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Boys making videos on the track pelted stones on the train in Agra, three detained#agranews

आगरालीक्स…(10 September 2021 Agra News) आगरा में दो ट्रेनों पर पथराव. सहम गए यात्री. ट्रैक पर वीडियो बना रहे लड़कों ने की हरकत. 10 को पकड़ा, 3 पर कार्रवाई. जानिए कहां के रहने वाले ये ये सभी लड़के

आगरा में रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे कुछ लड़कों ने दिल्ली की ओर जा रही दो ट्रेनों पर पथराव कर दिया. ट्रेनों में सवार यात्री अचानक हुई इस घटना से सहम गए. पथराव से इंजर और एसी कोच के शीशे टूट गए. सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने 10 लड़कों को हिरासत में लिया है. इनमें तीन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

सिकंदरा पुल के पास की घटना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे कुछ लड़के सिकंदरा पुल के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे थे. तभी वहां दिल्ली की ओर से जा रही दो ट्रेन कर्नाटका एक्सप्रेस और शान ए भोपाल पर पथराव कर दिया. पथराव से कर्नाटका एक्सप्रेस के इंजन और शान ए भोपाल के इंजन व एसी कोच का शीशा टूट गया. अचानक हुए इस पथराव से ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री सहम गए. ट्रेन के ड्राइवर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी.

सूचना मिनले के बाद आरपीएफ मौके पर पहुंच गया. आरपीएफ को ट्रैक के पास चार लड़के दिखाई दिए. उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनके साथियों ने पत्थर फेंके थे. सभी लड़के आवास विकास सेक्टर 11 के रहने वाले हैं. इस पर आरपीएफ 10 लड़कों को पूछताछ के लिए थाले ले आई. पूछताछ में सामने आया है कि तीन किशोरों ने ट्रेनपर बेवजह पथराव किया. पत्थर फेंकने वाले तीनों किशोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बाकी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और हिदायत दी गई है.

Related Articles

आगरा

Agra News: Hostels for working women will be built in these 8 cities of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के इन 8 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए...

आगरा

Agra News: The MP wrote a letter to the Union Railway Minister regarding the stoppage of trains…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—बरेली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने, बरहन स्टेशन पर इन दो...

आगरा

UP News: The time for SIR may increase again in Uttar Pradesh including Agra….#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में फिर बढ़ सकता है एसआईआर के लिए समय....

आगरा

Agra News: Activa rider dies after colliding with crane in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रेन की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत. नौकरी के...

error: Content is protected !!