Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Dengue D 2 Strain in Agra: 3 Dengue confirm case in Agra #agranews
आगराबिगलीक्स

Dengue D 2 Strain in Agra: 3 Dengue confirm case in Agra #agranews

158

आगरालीक्स…(Agra News 10th September) आगरा में डेंगू का नया स्ट्रेन मिला है, आज डेंगू के तीन केस आए हैं, जाने कितना घातक है डेंगू का डी टू स्ट्रेन और किन कॉलोनी में मिले डेंगू के केस हैं।

आगरा में शुक्रवार को डेंगू के तीन और केस मिले हैं, आगरा में डेंगू के 19 केस हो चुके हैं। सरकारी आंकडों के अनुसार, डेंगू के 19 में से 10 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में नौ मरीज भर्ती हैं और बाल रोग विभाग में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि चार बच्चे और एक व्यवस्क को ठीक होने पर शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

इन क्षेत्रों से मिले डेंगू के केस
शुक्रवार को 20 साल के मधुवन दयालबाग निवासी छात्र, 51 साल की लक्ष्मी वाटिका शास्त्रीपुरम निवासी महिला और 11 साल की निर्भय नगर निवासी बालिका में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से दो का इलाज निजी चिकित्सक कर रहे हैं।

डेंगू के डी टू स्ट्रेन से फैल रहा संक्रमण
आगरा में डेंगू के केस लगातार बढ रहे हैं, किस स्ट्रेन से डेंगू पफैल रहा है, इसकी जांच कराई गई। आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार आगरा में डेंगू के डी टू स्ट्रेन से संक्रमण पफैल रहा है, आगरा के साथ ही फीरोजाबाद, मथुरा में भी डेंगू का डी टू स्ट्रेन मिला है। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के प्रो नीरज यादव का कहना है कि डी टू स्ट्रेन बच्चों के लिए घातक होता है, इसमें बच्चों में ब्लीडिंग होने लगती है और बच्चे शॉक में चले जाते हैं। इसलिए मौत भी बच्चों की ज्यादा हो रही हैं। डेंगू के मरीज का इलाज डॉक्टर की देखरेख में करवाना चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Wedding bells will ring again starting June 18…#agranews

आगरालीक्स….18 जून से फिर गूंजेगी शहनाई, 12 जुलाई तक खूब सहालग. 2026...

आगरा

Agra Live News: Women and children in Agra aware about climate change…#agranews

आगरालीक्स…पौधे लगाएँ, पानी व्यर्थ न बहाएँ, वाहन और एसी जरूरत पड़ने पर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

error: Content is protected !!