आगरालीक्स…बड़ी खबर, दिल्ली में लाल किला के पास धमाका. आठ लोगों की मौत. हाई अलर्ट जारी
देश की राजधानी में धमाके की बड़ी वारदात हुई है. लाल किला मेट्रो के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ है जिसमें आठ लोगों की मौत हुई है तो सात लोग घायल हैं. धमाका इतना तेज था कि काफी देर तक आवाज सुनी गई. इससे मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस और मकल की गाड़ियां पहुंच गईं ओर आग पर काबू पा लिया गया है. घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है. इसके बाद कार में आग लग गई. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी मौके पर है. कई लोगों के हताहत होने की खबर है. धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए.