आगरालीक्स…आगरा में प्यार में अंधी पत्नी ने पति की हत्या कर रजाई में बांधकर कुएं में फेंकी लाश. कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा—फूट फूट कर रोई
आगरा में प्यार में अंधी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी पति की बेरहमी से हत्या की और फिर रजाई में लाश को बांधकर कुएं में फेंक दिया था. इस मामले में कोर्ट ने हत्या की दोषी पत्नी, प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को घटना का दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अपर सत्र न्यायाधीश 8 संजय के लाल की अदालत ने तीनों को दोषी माना और आजीवन कारावास के साथ एक एक लाख का जुर्माना भी लगाया.
घटना 13 फरवरी 2019 की है. मृतक के मामा ने थाना डौकी में तहरीर दी थी और आरोप लगाया कि वह अपने भांजे से मिलकर गए थे. अगले दिन दोबारा मिलने पहुंचे तो उसकी पत्नी मिली. वह बहुत डरी हुई थी. उसने पूछने पर बताया कि पति काम से बाहर गए हैं. लेकिन शाम तक इंतजार के बाद भी भांजा घर नहीं आया. उसका फोन भी बंद जा रहा था. तलाश करने पर शव कुएं में रजाई से ढका मिला. रजाई उठाने पर गले में रस्सी बंधी और शरीर पर चोटों के निशान थे. तब उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके भांजे ने अपनी पत्नी के अवैध संंबंध की जानकारी दी थी. जान से मारने की धमकी भी दी थी. पुलिस ने 16 फरवरी को मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को अरेस्ट कर जेल भेजा था.