आगरालीक्स ..आगरा समेत देश दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, चीनी सेना के फायरिंग करने से एलएसी पर तनाव बढा, कंगना मामले में महाराष्ट्र विधानसभा में बवाल।
एलएसी पर तनाव बढ़ा
वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव बढ़ता जा रहा है। बीती रात चीनी सेना ने फायरिंग की। जवाब में भारतीय सेना ने भी गोलियां दागीं, भारतीय सेना का कहना है कि हम सीमा पर तनाव कम करने को प्रतिबद्ध हैं लेकिन चीन आगे बढ़ने की उत्तेजक गतिविधियां कर रहा है। एलएसी पर फायरिंग की घटना 45 साल बाद हुई है।
रिया से पूछताछ जारी
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया और उसके भाई शौविक पर नॉरकिटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का शिकंजा कसता जा रहा है। शौविक को ब्यूरो द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबिक रिया से आज तीसरे दिन भी एनसीबी द्वारा पूछताछ जारी है। इस बीच रिया ने सुशांत सिंह की बहन प्रियंका के खिलाफ बांद्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महाराष्ट्र विस में फिर बवाल
कोरोना से जूझ रहे महाराष्ट्र में सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। अभिनेत्री कंगना रानौत द्वारा महाराष्ट्र सरकार और पुलिस पर लगाए गए आरोपों के जवाब में शिवसेना ने पलटवार किया है। आज दूसरे दिन भी महाराष्ट्र विधानसभा में जमकर बवाल हुआ। भाजपा सदस्यों ने गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ नारेबाजी की।
कोरोना का कहर जारी
पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना से सर्वाधिक 1133 मौतें हुईं। हालांकि इस दौरान संक्रमित होने वालों का आंकड़ा कम हुआ है। देशभर में कुल 75809 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए हैं। कुल संक्रमित 42 लाख से ज्यादा तथा मृतक संख्या 72 हजार से ज्यादा हो गई है।
जीडीपी में सुधार होगा
रेटिंग एजेंसी फिंच ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था 10.5 फीसद की भारी गिरावट का अनुमान लगाया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैस से जून) में भारत की जीडीपी में 23.9 की गिरावट आई है। इसमें चालू वित्तवर्ष में जीडीपी कुछ सुधारेगी।
कोरोना वैक्सीन का ट्रायल
रूस द्वारा तैयार की गई कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-5 का क्लीनिकल ट्रायल सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिपींस, भारत और ब्रीजल में इसी महीने से शुरू होगा। तीसरे चरण ट्रायल के नतीजे इसी वर्ष अक्टूबर-नवम्बर में प्रकाशित होंगे।
आगरा में महिला ने बच्चों संग आत्मदाह करने की कोशिश की
आगरा के कलेक्ट्रेट में अपने दो बच्चों के साथ पहुंची महिला ने केरोसीन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की, पुलिस कर्मी ने उन्हें रोक दिया। बच्चे के चेहरे पर केरोसीन को पुलिस कर्मियों ने साफ कराया।
आगरा में मंगलवार को सदर के सोहल्ला निवासी तुलसा अपने दो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची, उसने एसएसपी कार्यालय के सामने थैले से केरोसीन से भरी बोतल निकाली, उसे अपने सिर पर डालने के बाद बच्चों पर डालने लगी। पुलिस कर्मियों ने उसे देख लिया, उसे साथ से बोतल ले ली, तुलसा को महिला पुलिस कर्मी अपने साथ ले गईं, बच्चों के सिर और चेहरे को पुलिस कर्मियों ने साफ कराया।
ओवैसी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एमआईएम को एक और झटका उस समय लग गया, जब पार्टी अध्यक्ष व हैदराबाद से सांसद असदुददीन ओवैसी को आंध्र प्रदेश के मेडक जिले की एक अदालत ने सात वर्ष पुराने मामले में सोमवारको 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।