आगरालीक्स…. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों का ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एक ड्राइवर की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर ड्राइवर लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया, जानें क्या होता है टेस्ट।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे थम नहीं रहे हैं, इसके पीछे एक बड़ा कारण तेज स्पीड वाहन चलाना, वाहन चलाते समय नींद की झप्पी और एल्कोहल लेकर वाहन चलाना है। हादसों की रोकथाम के लिए यातायात निरीक्षक आशुतोष सिंह के निर्देशन में वाहन चलाकों का ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट किया जा रहा है।
टोल प्लाजा पर एक ड्राइवर की रिपोर्ट मिली पाजिटिव
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर पुलिस कर्मी ब्रेन एनलाइजर लेकर टेस्ट कर रहे हैं। एक प्राइवेट के ड्राइवर की जांच की गई, जांच में ड्राइवर की ब्रेथ एनलाइजर की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके बाद ड्राइवर के लाइसेंस को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया की गई है।
ये होता है टेस्ट, चलाया जा रहा अभियान
एल्कोहल पीने वाले लोगों की पहचान ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट से की जाती है। इसमें एक उपकरण मुंह में डाला जाता है, नशे में होने पर ब्रेथ एनलाइजर की रिपोर्ट पाजिटिव आती है और नशे में नहीं है तो रिपोर्ट निगेटिव आती है। इसे प्राइमरी टेस्ट माना जाता है। एक्सप्रेस वे पर अभी ब्रेथ एनलाइजर की जांच के लिए अभियान चलता रहेगा।