Saturday , 8 August 2026
Home agraleaks Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews
agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

213

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ उत्तर प्रदेश का निर्यात 5.36 बिलियन डॉलर से अधिक रहा. 96 लाख MSME इकाइयों और 1.65 करोड़ रोजगार के साथ यूपी देश की MSME राजधानी…

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तत्वावधान में ब्रिक्स-इंडिया 2026 के अंतर्गत पहले ब्रिक्स एमएसएमई फोरम और तीसरे ब्रिक्स एमएसएमई-वर्किंग ग्रुप की बैठक होटल ताज एंड कन्वेंशन सेंटर में हुई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश की सबसे अग्रणी MSME अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। राज्य में लगभग 96 लाख MSME इकाइयाँ कार्यरत हैं और यह क्षेत्र लगभग 1.65 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है। इस दृष्टि से उत्तर प्रदेश का MSME सेक्टर देश के सभी राज्यों में अग्रणी है।

BRICS सदस्य एवं साझेदार देशों के साथ उत्तर प्रदेश का व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में BRICS सदस्य देशों को उत्तरप्रदेश का निर्यात 3,938.16 मिलियन अमेरिकी डॉलर तथा BRICS साझेदार देशों को निर्यात 1,429.37 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। इस प्रकार BRICS सदस्य एवं साझेदार अर्थव्यवस्थाओं के साथ उत्तर प्रदेश का कुल निर्यात संबंध 5.36 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का है। संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मिस्र, इंडोनेशिया, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, रूस, वियतनाम, मलेशिया, उज्बेकिस्तान, थाईलैंड और नाइजीरिया जैसे गंतव्यों तक राज्य के उत्पाद पहुँच रहे हैं। यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश BRICS क्षेत्र को केवल संभावित बाजार के रूप में नहीं देखता, बल्कि इसे एक स्थापित और विस्तारशील व्यापारिक भूगोल के रूप में स्वीकार करता है।

इन उत्पादों का निर्यात
राज्य के निर्यात पोर्ट फोलियो की विविधता भी इसकी आर्थिक शक्ति को सिद्ध करती है। उत्तर प्रदेश से सड़कवाहन एवं उनके पुर्जे, मशीनरी एवं यांत्रिक उपकरण, विद्युत मशीनरी, परिधान, ऑर्गेनिक केमिकल्स, चमड़ा, फुटवियर, कालीन, प्लास्टिक, रबरउत्पाद, खाद्यान्न, खाद्य प्रसंस्कृत उत्पाद, रेशम, बहुमूल्य पत्थर तथा औषधीय उत्पाद निर्यात किए जाते हैं। यह विविधता संकेत करती है कि उत्तर प्रदेश की MSME-आधारित विनिर्माण संरचना केवल पारंपरिक उत्पादों तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक उत्पादन, इंजीनियरिंग, प्रसंस्करण, रचनात्मक उद्योग और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं से भी जुड़ रही है।

उत्तर प्रदेश BRICS देशों के साथ व्यापार, तकनीक, गुणवत्ता मानकीकरण, क्लस्टर-टू-क्लस्टर सहयोग, हरित विनिर्माण, ई-कॉमर्स, कौशल साझेदारी और निर्यात विस्तार के क्षेत्रों में व्यापक सहभागिता के लिए तैयार है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उत्तर प्रदेश के MSME, कारीगर, परंपरागत उद्यमी और नवोन्मेषी युवा केवल स्थानीय जरूरतों तक सीमित न रहें, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में आत्मविश्वास के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इसी भावना के साथ उत्तर प्रदेश BRICS देशों, निवेशकों, क्रेताओं, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और संस्थागत भागीदारों का स्वागत करता है तथा साझा समृद्धि, सहयोग और सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ने का आमंत्रण देता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ होटल ताज एंड कन्वेंशन सेंटर शुक्रवार को मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किया. केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी जी ने भी संबोधित किया तथा भारत में एमएसएमई सेक्टर की ग्रोथ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दो दिवसीय बैठक में कल प्रतिनिधिमंडल द्वारा विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Traffic diversions will be in place across Agra on the second Monday of Sawan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को पूरे शहर में रहेगा डायवर्जन....

बिगलीक्स

Agra Update: Roads caved in Kamla Nagar, Tajganj, truck got stuck, house collapsed in Belanganj…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का हाल…कमला नगर में सड़क धंसी, बेलनगंज में मकान गिरा, ताजगंज...

बिगलीक्स

Agra Video News: Passenger-filled auto-rickshaw plunges into water-filled pit in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, बड़ा हादसा, आगरा में सवारियों से भरा आटो पानी से...

बिगलीक्स

Agra News: A farmer thanked the Agra DM by presenting him with wild spiny gourds (kakoda)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के पास थैली में ककोड़े लेकर पहुंचा किसान, बोला—साहब...

error: Content is protected !!