हाथरसलीक्स….शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर युवक ने फंदे पर लटककर दी जान. प्रेमिका को साथ चलने का बना रहा था दबाव.
आगरा से सटे हाथरस जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है. हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर आत्महत्या कर ली. युवक का शव फंदे पर लटका मिला. मृतक महिला की पहचान 25 साल की प्रियंका पत्नी विपिन के रूप में हुई है जबकि युवक का नाम प्रकाश पुत्र राधेश्याम था. जांच में सामने आया है कि प्रकाश प्रियंका को साथ चलने का दबाव बना रहा था और प्रियंका मना कर रही थी. इससे गुस्साकर उसने प्रियंका का गला घोंट दिया और फिर आत्महत्या कर ली. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. वहीं मृतक युवक के परिजनों ने युवक की हत्या का संदेह जताया है.घटना के बारे में तब पता चला जब प्रियंका का पति विपिन शमा को घर लौटा और काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उनकी दो साल की बेटी ने किसी तरह अंदर से दरवाजा खोला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हे. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के कारण हुई इस हत्या और आत्महत्या की पुष्टि की है.
प्रकाश के परिजनों ने जताया संदेहआज शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक प्रकाश के परिजन भी यहां पहुंचे. प्रकाश के भाई पंकज ने बताया कि उसका भाई नशेबाज नहीं था और उनहें अपने भाई के किसी भी प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी. उसने आशंका जताई कि उसके भाई की हत्या की गई है. यह भी सवाल उठाया कि दो साल की छोटी बच्ची अंदर से दरवाजा कैसे खोल सकती है. प्रकाश पांच भाइयेां में तीसरे नंबर का था और बेलदारी का काम करता था.