आगरालीक्स… आगरा में स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हा को चप्पलों से पीटा, बारात को बंधक बना लिया, दूल्हा के परिजनों से शादी में हुए खर्चा लेने के बाद ही बारात को दूल्हा सहित जाने दिया।
आगरा के फतेहाबाद में शुक्रवार को बारात आई, दूल्हा रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, शादी में अच्छे पैसे खर्च किए गए। स्टेज पर वरमाला की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान पुलिस को लेकर एक महिला पहुंच गई, पुलिस के सामने पूरा मामला बताया, इससे आक्रोशित दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया।
स्टेज पर दुल्हन ने चप्पलों से पीटा दूल्हा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुल्हन को दूल्हा की हकीकत पता चली तो उसने अपनी चप्पल उतार ली और स्टेज पर ही दूल्हा को चप्पलों से पीटा। काफी देर तक हंगामा चलने के बाद दूल्हा पक्ष से समारोह में हुआ पूरा खर्चा ले लिया, इसके बाद दूल्हा और बारात को जाने दिया।
यह था मामला
दूल्हा के पिता रेलवे में थे, पिता की मौत के बाद उसे रेलवे में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी मिल गई, उसके गांव के पास ही एक महिला रहती थी, उसके पति रेलवे में थे, उनकी मौत होने पर विधवा महिला की भी रेलवे में नौकरी लग गई। दुल्हा और महिला की रेलवे में नौकरी लगने पर दोनों के बीच नजदीकी बढ गई और पांच महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली। ऐसे में रेलवे कर्मी विधवा महिला को पता चला कि उसके साथ कोर्ट मैरिज करने के बाद दूसरी शादी करने जा रहा है तो वह पुलिस लेकर पहुंच गई। उस दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर थे, दुल्हन को पता चला कि जिससे उसकी शादी होने जा रही है वह कोर्ट मैरिज कर चुका है, इस पर वह भडक गई और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
कांसेप्ट फोटो