
केनसिंगटन पैलेस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ड्यूक और डचेज भारत और भूटान के अपने दौरे को लेकर उत्सुक हैं। उनका भारत दौरा उस देश के साथ उनका परिचय कराने के लिए होगा जिसके साथ उन्होंने स्थायी संबंध के निर्माण की योजना बनाई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे भारत के गौरवशाली इतिहास को याद करेंगे, लेकिन वे भारत के नौजवानों की उम्मीदों और अकांक्षाओं तथा 21वीं सदी को संवारने में उनके द्वारा निभाई जाने वाली बड़ी भूमिका को समझने के लिए भी उत्सुक हैं।’’ मुंबई में पहुंचने के बाद दोनों 11 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। 12 और 13 अप्रैल को उनका काजीरंगा नेशनल पार्क जाने का कार्यक्रम है। विलियम और केट 16 अप्रैल को ताजमहल पहुंचेंगे। 24 साल पहले विलियम की मां राजकुमारी डायना 1992 में ताजमहल का दीदार करने पहुंची थीं और ताज के सामने ली गई उनकी एक तस्वीर यादगार तस्वीरों में शुमार की जाती है। ब्रिटेन के शाही दंपति के भारत दौरे के बारे में ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले साल नवंबर में हुए ब्रिटेन दौरे के समय हुआ था।
Leave a comment