अलीगढ़लीक्स …ब्रुक संस्था द्वारा क्वार्सी फार्म पर पशु चिकित्सकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ डी एस राजपूत के निर्देशन में किया गया, जिसमे अलीगढ़ जनपद से पशुचिकित्सक, उप पशुचिकित्सक एवं अन्य अन्य जनपद से भी पशु चिकित्सक ने भाग लिया।
पशु चिकित्सकों में अश्व प्रजाति के इलाज के प्रति रुझान को देखते हुऐ कार्यशाला आयोजित की गयी ताकि जब संस्था ब्रुक इण्डिया अलीगढ में कार्य करना बंद कर देगी, तब भी पशुचिकित्सक अश्व प्रजाति के इलाज एवं उनको शल्यचिकित्सा दे सकें। ब्रुक इण्डिया के पशु चिकित्सक डॉ विराम वाष्र्णेय ने अपने प्रेजेंटेशन में अश्व में होने वाली सभी बीमारियों के बारे में पशुचीकित्सकों को अवगत कराया। अश्व के लिए होने वाली शल्य चिकित्सा के बारे में वीडियो के माध्यम से समझाया। डॉ विराम वाष्र्णेय ने अश्व के कलर मार्किंग के बारे में भी विस्तार से बताया जो की पोस्ट्मॉर्टम रिपोर्ट बनाते वक्त काफी जरूरी है। ब्रुक आगरा से आये डॉ आशीष प्रताप ने अश्व में कौनसी दवा नहीं दी जाती, के बारे में बताया। कार्यशाला में पशुचिकित्सकों ने अपनी जिज्ञासा प्रकट की, जिसका डॉ विराम ने समाधान देकर उन्हें संतुष्ट किया। अंत में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कार्यशाला की सरहाना करते हुऐ कहा कि ऐसी कार्यशाला भविष्य में भी होती रहें ताकि सभी पशुचिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा पद्धति की जानकारी मिलती रहे। इस दौरान ब्रुक इण्डिया से सुभास यादव ,अनिल कुमार ,रामबीर आदि उपस्थित थे।
Leave a comment