आगरालीक्स …शराब माफिया के घर दबिश देकर लौट रहे एसओ की एक्सीडेंट में मौत हो गई, तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हैं, उनका आगरा में इलाल चल रहा है। इस घटना से पुलिस अधिकारियों में खलबली मची हुई है। एसओ, पुलिस कर्मियों के साथ दबिश देकर लौट रहे थे, उनकी गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में एसओ की मौके पर ही मौत हो गई।
एटा के निधौली कला थाना क्षेत्र के एसओ दिग्विजय सिंह 32 गुरुवार को शराब माफिया के घर दबिश देने गए थे, उनके साथ पुलिस कर्मी भी थे। वहां से लौटते समय उनकी गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में एसओ दिग्विजय सिंह की मौत हो गई, तीनों पुलिस कर्मियों के गंभीर चोट आई हैं। इन्हें आगरा भेजा गया है, हादसे की जानकारी होने से खलबली मच गई, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एसओ की मौत हो कोहराम मचा हुआ है।
एसओजी टीम के साथ दी दबिश
गुरुवार रात को एसओ दिग्विजय सिंह ने एसओजी टीम के साथ दबिश दी थी, वे रात को गाडी से पुलिस कर्मियों को अपने साथ लेकर दबिश देने निकले थे, वहां से लौटत समय हादसा हो गया, इसमें उनकी मौत हो गई।
एक साल पहले हुई थी शादी
एसओ दिग्विजय सिंह जिला देवरिया के डेहरी गांव के रहने वाले हैं, उनकी एक साथ पहले ही शादी हुई थी, उनकी पत्नी गर्भवती हैं, हादसे की खबर गांव में पहुंचने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के बाद से पुलिस अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
Leave a comment