आगरालीक्स…साली के गाल को काट खा गया जीजा. पत्नी से चल रहा था विवाद, साली से हुई कहासुनी…नाराज जीजा ने कर दिया ये काम
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक युवक ने अपनी साली के गालों को काट खा लिया. युवक का अपनी पत्नी से कोर्ट में विवाद चल रहा है. मंगलवार को उसकी कहासुनी पड़ोस की रहने वलाी साली से हो गई, जिससे नाराज होकर जीजा ने साली का दातों से गाल काट लिया, इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.
मामला थाना लाइनपार के नगला विष्णु गिहार बस्ती का है. यहां रहने वाली पिंकी ने बताया कि हम दो बहनों की शादी अगल—बगल में हुई है. उनकी बहन और जीजा दया के बीच आए दिन अनबन रहती थी. जीजा उसकी बहन के साथ मारपीट करता था. इसके चलते तीन साल से उसकी मायके में रह रही है. मंगलवार को साली का अपने पड़ोस में रहने वाले जीजा व उसके परिजनों के बीच कहासुनी हो गई. गुस्साए जीजा ने उसका एक गाल अपने दांतों से काट लिया जिससे उसकी चीख निकल गई.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने साली को अस्पताल भिजवाया है. तहरीर पर आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.