आगरालीक्स…आगरा में 28 सितंबर को निकलेगी रामबारात. दोपहर दो बजे से ही पुराने शहर में लागू हो जाएगा रूट डायवर्जन. एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी होंगे तैनात
आगरा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव के तहत 28 सितंबर को भव्य श्रीरामजी की बारात निकाली जाएगी. रामबारात का 28 सितंबर को दोपहर दो बजे शुभारंभ हो जाएगा ऐसे में आगरा के पुराने शहर में दोपहर 12 बजे से ही सख्त रूट डायवर्जन जारी कर दिया जाएगा. आगरा के मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होने वाली रामबारात रावतपाडा, दरेसी, पीपल मंडी, गुदड़ी, धूलियागंज, घटिया आजम खां, छिली ईंट रोड, फुलट्टी, किनारी बाजार होती हुई मनकामेश्वर मंदिर पहुंचेगी. रातभर झाकियां निकाली जाएंगी. ऐसे में इस रूट पर सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री बंद रहेगी.
एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी होंगे तैनात
इधर सुरक्षा के तहत रामबारात रूट पर एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे. इस संबंध में अधिकारियों ने बैठक भी की है. पुलिस ज्यादा सतर्क रहेगी. डीसीपी ने बताया कि 10 कंपनी पीएसी, 4 एएसपी, 20 एसपी, 25 इंस्पेक्टर सहित सैकड़ों सिपाही रामबारात मार्ग पर रहेंगे. स्वरूपों के साथ फोर्स रहेगी. पूरे रूट का मैप भी तैयार किया जा रहा है.