आगरालीक्स …( Agra Education News ) आगरा में फीस, बैग, यूनिफार्म में मनमानी से प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग की छवि धूमिल, पांच बड़े कॉलेजों को नोटिस। फीस वसूली पर रोक। ( School’s Fees Hike )
आगरा के मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में किताब कॉपी के रेट, यूनिफार्म और फीस वसूली में मनमानी के विरोध में अभिभावकों ने प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। बुधवार को सेंट कानरेडस इंटर कॉलेज के गेट पर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया, बीएसए को घेर लिया, पुलिस ने अभिभावकों को समझाया लेकिन वे फीस वसूली सहित अन्य मदों में कॉलेजों की मनमानी पर रोक न लगने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। कई घंटे हंगामा चलने के बाद आश्वासन के बाद अभिभावक मान गए।
पांच कॉलेजों को दिया नोटिस, फीस वसूली पर रोक
स्कूलों की मनमानी से प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग और जिलाधिकारी की छवि धूमिल हो रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोड ने पांच कॉलेजों को नोटिस दिया गया है। इन सभी को 12 अप्रैत को तलब किया गया है तब तक फीस वसूली पर रोक लगा दी है। फीस के लिए कॉलेजों द्वारा अभिभावकों को कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा।
इन स्कूलों को दिया नोटिस
सेंट पीटर्स कॉलेज
सेंट पेट्रिक्स जूनियर कॉलेज
सेंट फेलिक्स जूनियर कॉलेज
सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल
सेंट कानरेडस इंटर कॉलेज