आगरालीक्स …आगरा में एक्सीडेंट में बीएससी की छात्र की मौत हो गई, वह पेपर देकर लौट रहा था, कार अनियंत्रित होकर पलट गई, इसमें कई लोग घायल हुए हैं।
आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि की परीक्षाएं चल रहीं हैं, गुरुवार सुबह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र धीरज प्रताप सिंह पुत्र खेमचंद निवासी बिचपुरी महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज, अछनेरा में परीक्षा देने गया था। दोपहर की पाली में 11 से दो बजे तक उसकी परीक्षा थी, वह परीक्षा देकर बाइक से लौट रहा था। रूनकता के खडवाई पुल पर एक्सीडेंट में उसकी मौके पर मौत हो गई, आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया।
उधर, आगरा रोड, शमसाबाद रोड पर कार के आगे कुत्ता आ गया, उसे बचाने में कार गई पलटते लेती हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।
Leave a comment