आगरालीक्स …आगरा देश के प्रतिष्ठित डॉ बीसी रॉय अवार्ड से आगरा के डॉ सी एस यादव को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सम्मानित किया, उनके साथ एम्स और सर गंगाराम हॉस्पिटल के अन्य चिकित्सक भी सम्मानित किए गए। आगरा के पीपल मंडी क्षेत्र में रहने वाले डॉ सीएस यादव आर्थिक तंगी से जूझते हुए एसएन से एमबीबीएस और एमएस आॅर्थो की, वे अब एम्स के अस्थि रोग विभाग में कार्यरत हैं।
आगरा के डॉ राकेश मोहनिया की फेसबुक पोस्ट
पिताजी की हलवाई की पीपलमंडी मे एक छोटी सी दुकान,
संघ के स्वयंसेवक ,
कृष्ण गोपालजी आगरा महानगर मे संघ के विस्तारक के रूप मे कार्यरत ,
गोपाल जी के सम्पर्क मे यह बालक बाल्यावस्था मे आया,,
सीपीएमटी की परीक्षा मे जो परिवार बैठने की भी सोच नही सकता था, उस छात्र को गोपाल जी ने किताबे उपलब्ध कराने के साथ , पूरी तरह से मानसिक रूप से भी उस समय की सबसे बड़ी व कठिन परीक्षा के लिए तैयार किया,व पहले ही अटैम्पट मे क्लीयर भी कराया ,
समय के साथ व मंडल कमीशन की आग ने शेखर को संघ से बहुत दूर कर दिया ,
पर गोपाल जी का लगाव व स्नेह हमेशा शेखर के लिए बना रहा,
आज जब देश के सबसे बडे व गौरवशाली बीसी राय अवार्ड से चन्द्र शेखर यादव को राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने नवाजा ,दिल से खुशी हुई,
बस दिशा व प्रयास करने की जरूरत है ,देश के हर गली मोहल्ले मे प्रतिभाए भरी पड़ी है,
गोपाल जी जैसा विजन, एटीट्यूड, व एप्रोच की जरूरत है
#बधाई_चन्द्रशेखर_यादव
आगरा ,एस एन मैडीकल कालेज व हम दोस्तो को प्राउड फीलिंग्स कराने के लिए
Leave a comment