आगरालीक्स …आगरा में लोकसभा चुनाव में बसपा की हार पर बडी कार्रवाई, जोन कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड और जिलाध्यक्ष को हटाया। बसपा ने नया जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह को बनाया है, वह जिला प्रभारी और विधानसभा प्रभारी का काम देख चुके हैं। जिलाध्यक्ष रहे रवींद्र पारस को आगरा मथुरा का मंडल इंचार्ज बनाया गया है। उनके साथ देवी सिंह, सत्य प्रकाश भी मथुरा, आगरा का कार्य देखेंगे। संतोष आनंद को मैनपुरी का जिम्मेदारी दी गई है।
बसपा सपा और रालोद के गठबंधन में आगरा सुरक्षित और पफतेहपुर सीकरी सीट बसपा को मिली थी। आगरा को दलितों की राजधानी भी कहा जाता है, यहां से विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बसपा जीत दर्ज कर चुकी है। मगर, लोकसभा चुनाव
में गठबंधन से चुनाव लडने के बाद भी बसपा दोनों सीटों पर बुरी तरह से चुनाव हार गई। ऐसे में सोमवार को दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बैठक की।
जोन कॉर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष हटाए
दिल्ली में उत्तर प्रदेश के सभी जोन कोऑर्डिनेटर की बैठक में सभी से हार के कारणों को जाना गया। बसपा अध्यक्ष मायावती ने आगरा मंडल में हार पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने आगरा-अलीगढ़-बरेली मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील कुमार चित्तौड़ और जिलाध्यक्ष रवींद्र पारस को हटा दिया गया। सुनील कुमार चित्तौड़ को पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवीपाटन, बस्ती, फैजाबाद और गोरखपुर मंडल को मिलाकर बनाए गए जोन की जिम्मेदारी सौंप दी।