आगरालीक्स ..आगरा में अनुपस्थित शिक्षकों को वेतन जारी करने में बीएसए और पूर्व बीएसए को सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों पर अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन जारी करने के साथ ही विद्यालयों में किए गए निर्माण कार्य में पाई गई अनियमिताओं के बाद मांगे गए अभिलेख उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की गई है।
आगरा में 2018 में बीएसए रहीं अर्चना गुप्ता अब डाइट में वरिष्ठ प्रवक्ता हैं। वहीं वर्तमान में आनंद प्रकाश शर्मा बीएसए हैं। इन दोनों पर अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन जारी करने के प्रकरण में शामिल होने और निर्माण कार्य में अनियमिताएं पकडी जाने के बाद भी अभिलेख उपलब्ध ना कराने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। इन दोनों को शिक्षा निदेशक लखनउ से अटैक कर दिया गया है।

