BSP declare Pooja Amrohi candidate for Agra Seat #agra
आगरालीक्स …आगरा सुरक्षित सीट से बसपा ने प्रत्याशी घोषित की। आगरा सुरक्षित सीट से बसपा ने पूजा अमरोही को प्रत्याशी बनाया है। ( BSP Candidate for Agra Seat )
आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा के बाद बसपा ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिया। शुक्रवार को कालिंदी विहार स्थित बसपा के मंडल कार्यालय पर पूजा अमरोही को बसपा ने प्रत्याशी घोषित किया। अभी फतेहपुर सीकरी सीट से बसपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इससे पहले भाजपा ने आगरा सुरक्षित सीट से वर्तमान सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी घोषित किया था।
8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>कल होगी चुनाव की तिथि की घोषणा
चुनाव आयोग ने टवीट किया है कि 16 मार्च को दोपहर तीन बजे लोकसभा चुनाव 2024 का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा, इसके साथ ही कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं लोकसभा चुनाव के साथ इन राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा की जाएगी।