आगरालीक्स…अप्रैल में ढेरों शादियां तो मई—जून में नहीं कोई शुभ मुहूर्त. अप्रैल से लेकर दिसंबर तक 28 शुभ मुहूर्त…जानें तिथियां
कल यानी 14 मार्च से खरमास के शुरू होने के बाद मांगलिक कार्य जैसे शादी विवाह के आयोजनों पर एक माह का ब्रेक लग गया है. इस वर्ष खरमास, संवत् 2080 फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी दिन गुरुवार 14 मार्च 2024 से संवत् 2081 चैत्र शुक्ल पक्ष पंचमी 13 अप्रैल 2024 की रात 09:05 तक है, जो एक माह के लिए रहेगा. ऐसे में 13 अप्रैल से विवाह, मुंडन, हवन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे.
अप्रैल में ढेरों शादियां तो मई—जून में नहीं कोई शुभ मुहूर्त
अप्रैल में इस बाद ढेरों शादियां हैं. 18 और 23 अप्रैल को तगड़ा सहालग है. स्थिति ये है कि इन दो दिनों में इतनी शादियां है कि न तो बैंड मिल रहे हैं और न ही वीडियो शूट करने वाले. अगर मिल भी रहे हैं तो काफी मुश्किलों से. लोगों ने पहले से ही इनको बुक कर रखा है.
वर्ष 2024 में विवाह के मुहूर्त
अप्रैल: चौथे माह में विवाह के लिए 7शुभ मुहूर्त
18, 20, 21, 22, 23, 25, 26 अप्रैल
07मई:2024 से 02 जून 2024 गुरु अस्त होने के कारण कोई शुभ विवाह मुहूर्त नहीं होगा। इस वर्ष मई और जून में कोई शुभ विवाह मुहूर्त नहीं है।
जुलाई माह में विवाह के लिए 07 शुभ मुहूर्त रहेगे जिनमें 09,11,12,13,14,15,17 जुलाई प्रमुख है
नवंबर: साल के 11वें माह में विवाह के केवल 06 मुहूर्त हैं। जिनमें 17,18,23,25,27,28 नवंबर प्रमुख है
दिसंबर: साल 2024 के आखिरी माह में विवाह के 8 मुहूर्त हैं. 2,3,4, 6,7, 10,11,14 दिसम्बर प्रमुख है