आगरालीक्स…मायावती की बहुजन समाज पार्टी को यूपी में एक भी सीट नहीं मिल रही है. मुकाबले में कहीं भी नजर नहीं आए बसपा प्रत्याशी…अपनी राय दें
यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर पिछली बार 62 सीटें जीतने वाली भाजपा को भले ही इस बार करारा झटका मिला है लेकिन यह लोकसभा बहुजन समाज पार्टी के लिए किसी दुस्वप्न से कम नहीं है. 80 लोकसभा सीटों में से इस बार बसपा को एक भी सीट मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है. यूपी की सभी सीटों पर असली मुकाबला भाजपा गठबंधन और इंडी गठबंधन के बीच दिखाई दिया. बहुजन समाज पार्टी का कोई भी प्रत्याशी मुकाबले में कहीं भी नजर नहीं आया है. मतलब पिछली बार जहां बसपा प्रत्याशी अधिकतर सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे वह इस बार तीसरे नंबर पर नजर आए और वो भी काफी पीछे.
2014 में भी नहीं मिली थी कोई सीट
दस साल पहले 2014 में भी बसपा को यूपी से एक भी सीट नहीं मिली थी. इस बार फिर पार्टी संसद में 0 होने की ओर है. सबसे पहले बात करते हैं वोट प्रतिशत की. यूपी में बसपा को रुझानों में इस बार 9.36 प्रतिशत वोट मिला है. साल 2014 में भी बसपा को एक भ्ज्ञी सीट नहीं मिली भी लेकिन उस समय भी बसपा को 19.77 फीसदी वोट मिला था. वहीं साल 2019 में बसपा ने सपा के साथ गठबंधन किया ौर उसका वोट शेयर 19.43 प्रतिशत रहा लेकिन उसे 10 सीटें मिली थीं.