आगरालीक्स…(29 November 2021 Agra News) आगरा में बसपा ने एक और सीट पर प्रत्याशी किया घोषित. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आगरा में बसपा के अब 7 सीटों पर प्रत्याशी घोषित
दलित वोट बैंक के लिहाज से सबसे अहम आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर बसपा ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित किए हैं। सोमवार को बसपा ने आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस सीट से किरण केसरी को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले पार्टी छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
बसपा ने 2022 के चुनाव के लिए इन सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित
छावनी विधानसभा -डॉ. भारतेंद्र अरुण
दक्षिण विधानसभा -रवि भारद्वाज
फतेहाबाद विधानसभा -शैलू जादोन
बाह विधानसभा- नितिन वर्मा
एत्मादपुर- सर्वेश बघेल
फतेहपुर सीकरी विधानसभा -मुकेश राजपूत
आगरा ग्रामीण — किरण केसरी
आगरा की सभी नौ सीटों पर भाजपा के विधायक
पिछले विधानसभा चुनाव में आगरा की सभी नौ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। आगरा में अभी सभी विधायक भाजपा के हैं। जबकि आगरा में एत्मादपुर, दक्षिण, छावनी, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, बाह विधानसभा से बसपा प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं।
- 29 November 2021 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Bahujan Samaj party Agra
- BSP agra
- BSP Candidate for UP Election 2022 in Agra
- BSP Candidate Kiran Kesari Agra
- BSP now declared candidates for 7 seats in Agra for the 2022 UP assembly elections
- Kiran Kesari Agra
- UP Assembly election 2022