आगरालीक्स…(27 January 2022 News) #samajwadiparty समाजवादी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची. भाजपा और बसपा से आए इन नेताओं को भी बनाया उम्मीदवार
#akhileshyadav समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को 56 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है. इनमें वैसे तो अधिकतर पार्टी ने पूर्वांचल के विधायकों को ही फिर से उम्मीदवार बनाया है लेकिन इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी #bahujansamajparty से आए रामअचल राजभर और भाजपा #BJP से आए रमाकांत यादव को भी अपना उम्मीदवार बनाया है. रामअचल राजभर को अकबरपुर और रमाकांत यादव को फूलपुर पवई से प्रत्याशी घोषित किया गया है.



