आगरालीक्स… (18 July ) । जवां क्षेत्र में देवर-भाभी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जवां इलाके के बहादुरपुर कोटा में आज सुबह रिश्ते के देवर और भाभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के दीपक उर्फ दीपू 22 वर्ष पुत्र अनिल और विकास सिंह की पत्नी बुलबुल 23 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुलबुल पर तीन साल की एक बेटी है। गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़का और महिला आपस में सगे मौसेरे भाई बहन हैं। चूंकि युवती की शादी युवक के ही परिवार में हुई थी। इसलिए रिश्ते के देवर भाभी भी थे। दोनों ने साथ में ही पढ़ाई की थी। महिला का पति कहीं बाहर नौकरी करता है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।