आगरालीक्स.. आगरा में बीटेक की छात्रा के शारीरिक शोषण का आरोप लगाने पर जलनिगम के अभियंता को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली युवती एक कॉलेज से बीटेक कर रही है, युवती ने मथुरा के हाईवे थाना स्थित क्रष्णा नगर निवासी विक्रम सिंह राज, उसके भाई राजकुमार और पिता सुंदरलाल पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 2019 में युवती की मुलाकात उसके रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में हुई। विक्रम जलकल विभाग में कनिष्ठ अभियंता है। वह शादी का वादा करने लगा, आरोप है कि एक दिन उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। नवंबर 2019 में वह गर्भवती हो गई तो एक अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करा दिया। शादी की कहने पर टालमटोल करने लगा। पुलिस में शिकायत करने पर कहा कि दिसंबर में शादी कर लेगा लेकिन शादी नहीं की और 35 लाख रुपये की दहेज मांगने लगा। थाना हरीपर्वत प्रभारी अजय कौशल का मीडिया से कहना है कि आरोपी विक्रम सिंह राज को अरेस्ट कर लिया गया है, युवती का मेडिकल कराया जा रहा है।