आगरालीक्स.. आगरा में जेईई एडवांस में 95 फीसद छात्र शामिल हुए। 5 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
आगरा में रविवार को दो पालियों में पांच केंद्रों पर जेईई एडवांस हुई। सुबह नौ बजे से पहली पाली की परीक्षा हुई, परीक्षा की जिम्मेदारी आइआइटी दिल्ली द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षकों व कक्ष निरीक्षकों ने संभाली। परीक्षार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मास्क दिए गए, हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के लिए दोनों पालियों में शामिल होना अनिवार्य था।
छात्रों ने बताया कि दोनों पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ, तीनों विषयों के 18-18 प्रश्न पूछे गए। फिजिक्स में गणनाएं लंबी व समय लेने वाली थीं। वहीं मैथ में प्रश्न उलझाऊ थे। पहले पेपर में फिजिक्स में वर्क, पावर और एनर्जी के प्रश्न मुश्किल लगे।