आगरालीक्स…. आम बजट 2023 पेश होते ही आगरा में चांदी ने मारी उछाल, सोने के रेट भी बढ़े। सराफा बाजार बड़े सौदे हुए।

आम बजट में विदेश से आने वाले चांदी और सोने के उत्पाद पर आयात शुल्क बढ़ा दिया गया है। जिससे देश में निर्मित सोने और चांदी के उत्पादों को बढ़ावा मिले। बजट में सोने और चांदी के उत्पाद शुल्क में बढ़ोत्तरी की घोषणा होते ही चांदी और सोन के रेट बाजार में बढ़ गए।
चांदी के रेट एक हजार से अधिक बढ़े
आम बजट 2023 पेश होने के साथ ही चांदी के रेट बढ़ गए। सराफा बाजार में मंगलवार शाम को 67671 रुपये प्रति किलोग्राम चांदी के रेट थे ये बुधवार को 68974 रुपये तक पहुंच गए। 1123 रुपये चांदी के रेट बढ़ गए। वायदा बाजार में चांदी में तेजी का रुख रहा, चांदी के रेट 70 हजार पार कर गए।
सोने में तेजी का रुख
बजट पेश होने के साथ ही सोने के रेट भी बढ़ गए। सराफा बाजार में सोने का रेट 56865 रुपये था यह 57426 रुपये पहुंच गया। वायदा बाजार में सोने के रेट 57910 रुपये तक पहुंच गए।