आगरालीक्स ..आगरा के टीला माईथान में धर्मशाला के बेसमेंट के लिए कई फुट गहरी खुदाई पर लोगों के सवाल, चर्चा खुदाई में पुरातत्व महत्व, कोई कीमती चीज तो नहीं निकली, पान की दुकान से लेकर बारबर की दुकान पर चर्चा का बाजार गर्म।

आगरा के टीला माईथान में राय बहादुर विशंभर नाथ धर्मशाला को तोड़कर शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने के लिए खुदाई चल रही थी, दो मंजिला धर्मशाला को तोड़ने के बाद बेसमेंट में खुदाई की गई। खुदाई करने से धर्मशाला से सटे तीन मकान और एक मंदिर ढह गया, हादसे में चार साल की बालिका की मौत हो गई थी।
गहरी खुदाई को लेकर चर्चाओं का बाजार
टीला माईथान क्षेत्र में बेसमेंट की गहरी खुदाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेसमेंट के लिए गहरी खुदाई क्यों की जा रही थी। खुदाई करते समय कोई पुरातत्व महत्व की वस्तु और कीमती चीज तो नहीं मिल गई, वैसे भी टीमा माईथान का अपना इतिहास है। ऐसे में इस तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
तीन मंजिला बनना था काम्प्लेक्स
धर्मशाला को तोड़कर काम्प्लेक्स बनाया जा रहा था, इसके लिए एडीए से नक्शा पास कराया गया था। तीन मंजिला काम्प्लेक्स बनना था, इसके लिए बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने ट्रस्टी डायमंड कारोबारी कमला नगर निवासी राजू मेहरा, बिल्डर हरेश शर्मा और खुदाई कर रहे ठेकेदार राघवेंद्र उपाध्याय को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
रैंप बनाने का चल रहा काम, आठ मकान किए जाएंगे ध्वस्त
बेसमेंट की खुदाई से 40 फीट गहराई हो गई है, दो दिन से मिटटी डालने का काम चल रहा है। मिटटी डालकर रैंप बनाई जाएगी, इसके बाद आठ मकानों को ध्वस्त किया जाएगा।
ठेकेदार से 1.55 करोड़ की वसूली
धर्मशाला हादसे में मकानों के ढहने और दरार आने सहित अन्य नुकसान का आकलन पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया गया है। 1.5 करोड़ के नुकसान का आकलन हुआ है, इसे ठेकेदार से वसूला जाएगा।