आगरालीक्स ….आगरा में ताजमहल के पास रबर चैक डेम के लिए मिले 232 करोड़, डैम बनने से यमुना में 3.5 लाख क्यूसेक पानी रोका जा सकेगा। इससे ताजमहल के पास यमुना में पानी रहेगा और भूगर्भ जल का स्तर भी बढ़ेगा। सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी सीईसी से अभिमत प्राप्त होने के बाद रबर डैम का काम शुरू हो जाएगा।
यमुना की डाउनस्ट्रीम में नगला पेमा के पास रबर डैम बनाने की परियोजना छह साल से अधर में अटकी हुई है, 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगला पैमा में रबर डैम शिलान्यास किया था लेकिन कई तरह की एनओसी लेने के चक्कर में काम शुरू नहीं हो सका।
232 करोड़ रुपये मिले
यमुना में नगला कली के पास रबर चैक डैम के लिए यूपी के बजट में 232 करोड़ रुपये मिले हैं। ताज बैराज खंड ने केंद्रीय जल आयोग, ताज ट्रिपेजियम जोन, अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से एनओसी के लिए आवेदन किया था। नीरी ने भी शर्तों के साथ रबर चैक डैम बनाने की अनुमति दे दी है।