Monday , 20 April 2026
Home अध्यात्म Budh Planet transit in Cancer, Beneficial changes will happen on these three zodiac signs
अध्यात्मआगरा

Budh Planet transit in Cancer, Beneficial changes will happen on these three zodiac signs

79

आगरालीक्स…व्यापार के दाता बुध ग्रह ने किया कर्क राशि में प्रवेश. इन तीन राशियों पर होगा लाभकारी परिवर्तन…

वैदिक ज्योतिष के अनुसर हर ग्रह एक निश्चित समय के लिए किसी एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है. 17 जुलाई को बुध ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब जब बुध ग्रह गोचर करते हैं तो इसका असर कारोबार, शेयर मार्केट और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. इसलिए वैसे तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिन पर बुध ग्रह के कर्क राशि में गोचर करने पर लाभकारी परिवर्तन हो सकता है.

ये हैं तीन राशियां
मिथुन— बुध देव का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव में गोचर करेंगे. जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है. इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन सकते है. साथ ही व्यापार में कोई बड़ी महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको अच्छा लाभ हो सकता है. साथ ही इस समय आप पार्टनरशिप का काम स्टार्ट कर सकते हैं. उसमें अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं.बुध ग्रह आपके चतुर्थ भाव के स्वामी हैं. इसलिए इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त हो सकता है. साथ ही उनके माध्यम से धन मिल सकता है. आप लोग एक ओपल या पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रदसिद्ध हो सकता है.

कन्या राशि — आपकी गोचर कुंडली से बुध ग्रह का गोचर 11वें भाव में होगा. जिसे ज्योतिष में जन्मकुंडली का महत्वपूर्ण स्थान माना गया है. साथ ही इसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है. इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही इस समय आपको व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है. वहीं इस समय जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. इनकम के साधनों में वृद्धि होगी. साथ ही बुध देव आपकी राशि के ही स्वामी हैं. इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है. आप लोग एक पन्ना या ओनेक्स रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है.

तुला राशि — बुध देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए फायदेंमंद साबित हो सकता है. क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं. जिसे व्यापार और जॉब का स्थान कहा जाता है. इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है. साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है. इस समय व्यापार में भी विस्तार हो सकता है. साथ ही बिजनेस में नए संबंध भी बन सकते हैं. जिससे आपको लाभ हो सकता है. आप लोग भी एक पन्ना या ओपल रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ लकी स्टोन साबित हो सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

error: Content is protected !!