आगरालीक्स.. आगरा में गायत्री डेवलेपवेल के डायरेक्टर हरीओम दीक्षित को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, वहां सुनवाई के बाद बिल्डर हरीओम दीक्षित को जमानत मिल गई।
इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि सोमवार सुबह सूर्य नगर निवासी हरिओम दीक्षित को चेक बाउंस होने पर जारी गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद अरेस्ट किया गया। बिल्डर हरीओम दीक्षित को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने बिल्डर हरीओम दीक्षित को जमानत दे दी, उन्हें पुलिस ने रिहा कर दिया।
ये था मामला
शाहगंज निवासी सचिन दीक्षित ने चेक बाउंस होने पर उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा किया था। इसी मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। सचिन ने ही पुलिस को हरिओम के आगरा स्थित घर में होने की जानकारी दी थी।
क्या बोले बिल्डर हरीओम दीक्षित
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिल्डर हरिओम दीक्षित ने कहा कि ब्याज के भंवर में वह अकेले नहीं ज्यादातर बिल्डर फंसे हुए हैं। लोगों ने अपना नंबर दो का पैसा बिल्डरों के यहां चार प्रतिशत ब्याज पर लगाया था। मार्केट डाउन हुआ। ब्याज मिलना बंद हुआ तो धोखाधड़ी के मुकदमे लिखा दिए। बिल्डर घबरा गए। भाग लिए। इस कारण बिल्डरों के प्रोजक्ट लटक गए। ग्राहकों को फ्लैट नहीं मिल रहे हैं। ग्राहकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।