आगरालीक्स …आगरा में जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर फायरिंग से हडकंप, डॉक्टर, मरीज और कर्मचारी जान बचाने के लिए भागे, एक ही हालत गंभीर है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा के अकोला निवासी अजय, मनोज और दूसरे पक्ष के राकेश में लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है, दोनों पक्षों में कई बार झगडा हो चुका है। मंगलवार को राकेश और अजय पक्ष में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में शांति भंग करने की कार्रवाई में अरेस्ट कर लिया। पुलिस दोनों पक्षों का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची। यहां दोनों में मारपीट होने लगी। राकेश पक्ष की तरपफ से फायरिंग कर दी गई, इसमें अजय के गर्दन में गोली लगी है, उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गर्दन में लगी गोली, गंभीर
रिवॉल्वर से गोली मारने के बाद आरोपी भाग गया, अजय के के गर्दन में गोली लगी है। गोली लगने के कुछ देर बाद उसकी गर्दन से खून निकलने लगा। खून से लथपथ युवक को लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे, वहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

छावनी बना जिला अस्पताल
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गोलीकांड की सूचना पर कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंच गया, पुलिस ने एक युवक को पकड लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। दुस्साहसिक घटना के बाद से जिला अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी, मरीज और तीमारदार दहशत में है। गोलीकांड के कुछ देर तक लोग वार्ड से बाहर नहीं निकले और जिला अस्पताल में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के आने के बाद लोग बाहर आए।
वीडियो