नईदिल्लीलीक्स… (14 July ) । मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है।
सितंबर से मिलेगी बढ़ी सेलरी
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय केबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। ज्ञातव्य है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए की तीन किस्तें आना बाकी है। कोरोना संकट के दौरान सरकार की डीए पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब डीए बढ़ने के बाद सितंबर से बंपर सेलरी आने की उम्मीद है।
कोरोना संकट की वजह से थी रोक
कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2020 से डीए को रोक दिया था बाद में इस पर एक जुलाई 2021 तक रोक लगाई गई लेकिन अब केंद्रीय केबिनेट के फैसले के बाद सितंबर से कर्मचारियों को इसका लाभ फिर से मिल सकता है।