आगरालीक्स…(14 July 2021 Agra News) आगरा के व्यापारी बोले—इस मार्केट में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा. बारिश का समय है और खुले पड़े हैं नाले. सड़कें भी अधूरी
नहीं पूरा हो सका निर्माण कार्य
शहर की राजा की मंडी में सड़क और नाली के निर्माण को सालों से लेकर अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है जिससे कभी भी बहुत बड़ा हादसा होने की संभावना है. व्यापारियों का कहना है कि बारिश का समय आ चुका है. पिछले वर्ष भी नगर आयुक्त को बाजार कमेटी ने सामने जाकर ज्ञापन सौंपा था और नगर आयुक्त आकर देख गये थे. एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा ही पड़ा है. व्यापारियों ने नगर आयुक्त से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द नाले व सड़क का कार्य पुरा कराया जाए.
मेयर से भी लगाई गुहार
व्यापारियों ने मेयर नवीन जैन से कहा कि बारिशों को समय शुरू हो चुका है अगर ऐसे में ऐसी जगहों का कार्य पूरा नहीं हुआ तो आखिर कब तक इंतजार करें. मांग करने वालों में आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी एन अग्रवाल, कन्हैया लाल राठौर, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, नितेश अग्रवाल, नरेन्द्र अमरनानी, आकाश जैसवानी आदि हैं.