आगरालीक्स….यमुना एक्सप्रेस वे पर सनसनीखेज वारदात. बदमाशों ने डबल डेकर बस की हाइजैक. तमंचे के बल पर यात्रियों से 1.66 लाख लूटे…
रात दो बजे की घटना
मथुरा जिले के सुरीर अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर रात दो बजे बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने दिल्ली से हमीरपुर जा रही डबल डेकर बस को यात्री बनकर रोक लिया और आगरा जाने के लिए बस के अंदर चढ़ गए. बस में 35 यात्री सवार थे. बदमाशों ने बस के अंदर घुसते ही आगरा जाने के लिए कहा इस पर कंडक्टर ने सौ रुपये प्रति यात्री किराया बताया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार थोड़ी देर बाद ही अंदर घुसते ही बदमाशों ने तमंचे के बल पर कंडक्टर को पीटना शुरू कर दिया और बस को रुकवा लिया. कंडक्टर को बुरी तरह से मारपीट करने के बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर बस के अंदर बैठी सवारियों से लूटपाट करना शुरू कर दिया. बताया जाता है बदमाश यात्रियों से 1.66 लाख रुपये और मोबाइल आदि लूट ले गए. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले.
इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस के बड़ अधिकारी मौके पर फोर्स के पास पहुंच गए. पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है.