आगरालीक्स… आगरा के एक कारोबारी ने कर्मचारी युवती के साथ रेप कर वीडियो बना ली, उस पर छोटी बहन का नहाते हुए वीडियो बनाकर लाने का दबाव बनाया, इस मामले में युवती के पिता ने कारोबारी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती तीन साल पहले घर के पास ही एक चांदी पायल कारखाना में काम करती थी। आरोप है कि चांदी पायल कारखाने के संचालक मनोज ने एक दिन युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर कारोबारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली। दो साल पहले युवती की शादी हो गई। इसके बाद भी कारोबारी ने हरकत बंद नहीं की। युवती को काम पर आने का दबाव बना रहा है। युवती ने मना किया तो बहन को काम पर भेजने की कहने लगा। युवती ने बहन को काम पर नहीं भेजा। कारोबारी ने क्लीपिंग सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। पिछले दिनों मोहल्ले के कुछ युवकों ने वीडियो देखी। उन्होंने युवती के पिता को बताया।
नहाते हुए वीडियो देने को कहा
आरोप है कि कारोबारी ने वीडियो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर छोटी बहन की नहाते समय की वीडियो बनाकर लाने का दबाव बनाने लगा।
पिता ने कारोबारी के घर पर शिकायत की। कारोबारी के बेटे ने धमकी दी। घर पर पत्थर भी फेंके। पीड़ित ने दो दिन पहले थाना जगदीशपुरा में कारोबारी मनोज और उसके बेटे सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रिंसिपल को किया अरेस्ट
आगरा में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की, वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंसिपल को अरेस्ट कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आगरा के एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं की छात्रा को प्रिंसिपल ने अपने कमरे में बुलाया, कमरे से छात्रा से वह अश्लील बातें करने लगा, इसके बाद अपनी गोद में उसे बिठा लिया और अश्लील हरकत शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया लेकिन प्रिंसिपल नहीं माना, वह कमरे से जाने लगी तो उसका हाथ पकड कर अंदर खींच लिया, उसके साथ अश्लील हरकत की। प्रिंसिपल से किसी तरह से बच कर छात्रा अपने घर चली गई।
वीडियो वायरल होने के बाद परिजन पहुंचे थाने
यह कई दिन पहले का मामला है, प्रिंसिपल ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत का वीडियो भी बना लिया, जिससे उसे बाद में ब्लैकमेल कर सके। यह वीडियो वायरल हो गया, रविवार को छात्रा के साथ प्रिंसिपल की अश्लील हरकत का वीडियो उसके परिजनों तक पहुंच गया, वे अपनी बेटी के साथ प्रिंसिपल की अश्लील हरकत को देख दंग रह गए। उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने प्रिंसिपल की काली करतबू बयां कर दी। वे छात्रा को लेकर थाने पहुंच गए, पुलिस ने वीडियो और छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य जवाहर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।
प्रिंसिपल को किया अरेस्ट
इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी प्रिंसिपल को भी अरेस्ट कर लिया, उसके खिलाफ छेडखानी के साथ पॉक्सो एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।