आगरालीक्स …आगरा में एक स्टार होटल में प्रेमिका संग पकडे गए कारोबारी पर कार्रवाई को लेकर थाने में पंचायत हुई, पत्नी की तबीयत बिगड गई, परिजन मुकदमा दर्ज कराने पर अडे रहे। दोनों पक्षो के बीच चली पंचायत के बाद समझौता हो गया, इस मामले में पुलिस ने कारोबारी का शांति भंग में चालान कर दिया।
रविवार को कमला नगर क्षेत्र निवासी एक चांदी कारोबारी और उसकी प्रेमिका को रविवार शाम को पत्नी के परिजनों ने रंगे हाथों सितारा होटल में पकड़ लिया था। पुलिस दोनों को थाने ले आई थी। प्रेमिका के परिजन उसे अपने साथ ले गए। कारोबारी पर कार्रवाई के लिए उसकी पत्नी के परिजन अड़े रहे। दोनों पक्षों के लोग थाने पर जमा हो गए। देर रात तक दोनों के बीच पंचायत चलती रही। चांदी कारोबारी के अपनी गलती मानने के बाद पत्नी के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं की। मामला बढने पर तूल पकड़ने के चलते पुलिस ने कारोबारी को शांति भंग में पाबंद कर दिया। वहीं, कारोबारी की पत्नी की हालत बिगड़ गई। परिजनों को उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सोमवार सुबह उसकी हालत में सुधार होने पर उसे घर लेकर आए। दोनों परिवारों में सोमवार को भी पंचायत हुई और समझौता हो गया।
होटल में कारोबारी पति को रंगे हाथ प्रेमिका के साथ पकडा
आगरा के कमला नगर निवासी चांदी कारोबारी की तीन साल पहले शादी हुई है, उसकी पत्नी को शक था कि उसकी गर्ल फ्रेंड है और वह उससे मिलता है। रविवार को कारोबारी की पत्नी ने उसका मोबाइल चेक किया, उसके मैसेज और व्हाटस एप चेक किए। मैसेज में आॅनलाइन फतेहाबाद रोड के होटल बुक की डिटेल देखकर वह चौंक गई, व्हाटस एप मैसेज देखा तो उसी होटल में कारोबारी ने एक युवती को 12 बजे मिलने के लिए बुलाया था। पत्नी ने कारोबारी से कुछ नहीं किया और उसे रंगे हाथ पकडने की प्लानिंग की।
भाई को लेकर पहुंची होटल
कारोबारी घर से निकल गया, उसके जाने के बाद युवती ने अपने भाई को बुलाया और वह भी उसके पीछे पीछे होटल तक पहुंच गई। कुछ देर में ही कारोबारी की गर्ल फ्रेंड भी पहुंच गई। वह कारोबारी के कमरे में गई।
मेरा पति कर रहा है अययाशी
कारोबारी की पत्नी ने 100 नंबर पर पफोन किया और कहा कि मेरा पति होटल में युवती के साथ अययाशी कर रहा है। पुलिस के पहुंचते ही कारोबारी की पत्नी होटल के अंदर उसके कमरे तक पहुंच गई। पुलिस ने कारोबारी और युवती को कमरे से बाहर निकाला, इसके बाद पत्नी ने कारोबारी और युवती को पकड लिया, उसके साथ मारपीट की। पुलिस कारोबारी और युवती को पकड कर थाने ले आई।
युवती को छोडा, कारोबारी के उडे होश
इस मामले में तहरीर न आने पर पुलिस ने युवती को छोड दिया लेकिन कारोबारी को थाने पर ही बिठा रखा हैें