आगरालीक्स .(Agra News 27th June).दुखद …आगरा के युवा कारोबारी सीए सुशील जैन का कोरोना से निधन, वे आगरा विकास मंच के हार्ट मिशन के प्रभारी थे।
आगरा के जयपुर हाउस निवासी 46 साल के सीए सुशील जैन ने युगांडा में शू फैक्ट्री शुरू की थी, वे युगांडा में ही रहे थे। कोरोना संक्रमित होने पर युगांडा में इलाज चल रहा था, कोरोना से उनका शनिवार रात को निधन हो गया।
मिलनसार थे सीए सुशील जैन
जयपुर हाउस निवासी सुशील जैन युगांडा में अपनी फैक्ट्री को देख रहे थे उनकी पत्नी ऋतु जैन और दो बेटे भी साथ में थे। कोरोना संक्रमित होने पर वे आगरा और मेदांता के डॉक्टरों के भी फोन से संपर्क में थे। उनके फेफडे 70 फीसद तक डैमेज हो गए थे, युगांडा में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीए सुशील जैन मिलनसार थे।
आगरा विकास मंच के हार्ट मिशन को ऊंचाईयों पर पहुंचाया
सीए सुशील जैन ने आगरा विकास मंच के लिए भी काम किया, सीए अशोक जैन के निर्देशन में उन्होंने हार्ट मिशन को ऊंचाईयों पर पहुंचाया और आगरा के लोगों की आर्थिक मदद कर हार्ट सर्जरी कराई। उनके निधन से बडी क्षति हुई है।