आगरालीक्स… आगरा में कारोबारी की ढाई साल की बेटी का अपहरण हो गया, वह घर के सामने खेल रही थी, इसके बाद कारोबारी की बेटी का पता नहीं चला है। कारोबारी ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के खंदौली निवासी मुनेश कुमार किनारा कारोबारी हैं, वे सोमवार शाम आठ बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे। उन्होंने अपनी ढाई साल की बेटी हनी को आवाज दी, उसकी आवाज न आने पर परिजनों से पूछा, उन्होंने कहा कि हनी बाहर खेल रही है। परिजनों ने घर के बाहर देखा तो वहां हनी नहीं थी। आस पडोस में तलाशा, लोगों से भी पूछा लेकिन हनी का पता नहीं चला।
दो युवक खडे थे घर के बाहर
हनी के न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस को परिजनों ने बताया कि शाम को हनी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी, उस समय वहां दो युवक खडे थे। उन्हें लोग पहचानते नहीं हैं, परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि हनी का अपहरण कर लिया है। इंस्पेक्टर खंदौली का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है, बच्ची की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।