आगरालीक्स.. आगरा में रामा ट्रेडर्स के मालिक की हत्या की सुपारी आगरा के ही हर्ष ट्रेडर्स और भगवती ट्रेडर्स के संचालक कारोबारियों ने 10 लाख में दी थी, पूछताछ में खुलासा।
आगरा के पीपल मंडी में आइसक्रीम, बेकरी, ब्रेड के रॉ प्रोडेक्ट के सप्लायर रामा ट्रेडर्स के संचालक कमला छाबडिया की हत्या की 10 लाख में सुपारी दी गई। पुलिस ने सुपारी लेने वाले मुकेश ठाकुर गैंग के सदस्य हरिओम बघेल निवासी धनौली को मुठभेड के बाद पकड लिया। पुलिस पूछताछ में हरिओम बघेल ने बताया कि रामा ट्रेडर्स, पीपल मंडी के संचालक कमल छाबडिया और हर्ष ट्रेडर्स पीपल मंडी के संचालक सुरेश कुशवाह व भगवती ट्रेडर्स के पप्पू कुशवाह से व्यापारिक रंजिश थी। कमला छाबडिया ने 2015 में हर्ष ट्रेडर्स पीपल मंडी के संचालक सुरेश कुशवाह व भगवती ट्रेडर्स के पप्पू कुशवाह के खिलापफ धोखाधडी और कॉपी राइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था, दोनों को जेल जाना पडा था। इसके बाद सैंपल भी भरवाए। इसलिए दोनों ने कमल छाबडिया की हत्या की 10 लाख रुपये में सुपारी दी थी।
इस तरह खुला मामला
मुकेश ठाकुर गैंग को कमल छाबडिया की हत्या करनी थी, इसके लिए आठ लाख रुपये एडवांस लिए थे। 13 फरवरी की रात को हत्या करने के लिए बदमाश पहुंचे। उन्होंने रामा ट्रेडर्स पर काम करने वाले रामचंद्र कुकरेजा को गोली मार दी, सीसीटीवी में बदमाश दिख गए। पुुलिस ने 20 फरवरी को मुकेश ठाकुर गैंग के हरिओम बघेल को मुठभेड के बाद दबोच लिया। उसने पुलिस के सामने कारोबारी की हत्या का खुलासा कर दिया।