आगरालीक्स…आगरा से ट्रेन में कीजिए नॉर्थ ईस्ट का टूर..उज्जैन—ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ स्टेच्यू आफ यूनिटी का भी है टूर पैकज…जानिए पूरी डिटेल
आगरावासियों के लिए दो टूर पैकेज
कोरोना महामारी को लेकर स्थिति सामान्य होने पर रेलवे अब लोगों को पूरे देश में आकर्षक टूर पैकेज लेकर आ रहा है. इनमें वह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को घूमाने के अवसर दे रहा है. आगरावासियों के लिए फिलहाल दो टूर पैकेज रेलवे की ओर से दिए जा रहे हैं. इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा दिल्ली से डीलक्स ट्रेन में ये पैकेज दिए जा रहे हैं.घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने ‘देखो अपना देश’ पहल शुरू की है. इसी के तहत आइआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का ऐलान किया है.
ये है पहला टूर पैकेज
पहले टूर पैकेज 17 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगा. दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगा. इस पैकेज में लोग उज्जैन, ओंकारेश्वर ज्येातिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं. इसके साथ ही इस पैकेज में स्टेच्यू आफ यूनिटी भी शामिल है.केवडिया रेलवे स्टेशन चालू होने के कारण यह ट्रेन अब केवडिया तक जाएगी. टूरिस्ट दिल्ली सफदरजंग के अलावा, मथुरा, आगरा और ग्वालियर स्टेशनों से इस ट्रेन में सवार हो कर पैकेज का लुत्फ उठा सकते हैं.
पहले टूर पैकेज का इतना है किराया
प्रथम श्रेणी एसी कोच
इस कोच में दो व्यक्ति के यात्रा करने और एक साथ ठहरने का पैकेज प्रति व्यक्ति 32,330 रुपये है
तीन व्यक्तिों के एक साथ ठहरने पर पैकेज 32080 रुपये का होगा.
अकेला व्यक्ति होटल के रूप में ठहरेगा तो पैकेज उसके लिए 34060 रुपये होगा.
द्वितीय श्रेणी एसी कोच
इस कोच में दो व्यक्ति के यात्रा करने और एक साथ ठहरने का पैकेज प्रति व्यक्ति 24,705 रुपये है
तीन व्यक्तिों के एक साथ ठहरने पर पैकेज 24450 रुपये का होगा.
अकेला व्यक्ति होटल के रूप में ठहरेगा तो पैकेज उसके लिए करीब 26 हजार रुपये होगा.
ये है दूसरा टूर पैकेज
दूसरे टूर पैकेज में आईआरसीटीसी पर्यटकों को नॉर्थ ईस्ट के दर्शन कराएगा. इसमें लोगों के लिए दो विकल्प होंगे.पहला इनक्रेडिबल नार्थ ईस्ट व दूसरा नार्थ ईस्ट ब्यूटी. यह टूर 30 मार्च से शुरू होगा और 10 दिन 9 रातों तक चलेगा. इनक्रेडिबल नार्थ ईस्ट टूर में पर्यटक गुवाहाटी, काजीरंगा व शिलांग का भ्रमण कर सकेंगे जबकि नार्थ ईस्ट ब्यूटी पैकेज में लोग दार्जिलिंग, गंगटोक व कलिंपोंग का भ्रमण करेंगे. ये टूर भी दिल्ली से शुरू होगा और इसमें लोग गजियाबाद, टूंडला, कानपुर, लखनऊ, वाराणासी व पटना से बैठ सकेंगे.
दूसरे टूर पैकेज का इतना है किराया
इनक्रेडिबल नार्थ ईस्ट टूर पैकेज में प्रथम श्रेणी एसी में एक व्यक्ति को 57795 रुपये व द्वितीय श्रेणी एसी कोच में एक व्यक्ति को 48,505 रुपये देने होंगे.
वहीं नार्थ ईस्ट ब्यूटी टूर पैकेज में प्रथम श्रेणी एसी कोच में 56,635 रुपये में एक व्यक्ति व द्वितीय श्रेणी एसी कोच में 47,345 रुपये कीमत है.
ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
दिल्ली से शुरू हो रहे दोनों ही टूर पैकेज में नई डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन में कई लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित होगी और इसमें प्रथम श्रेणी एसी और द्वितीय श्रेणी एसी कोच रहेंगे. वहीं सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और प्राइवेट गार्ड को भी तैनात किया जाएगा. हर कोच में आरामदायक कुर्सियां होंगी. ट्रेन में दो रेस्टोरेंट होंगे साथ ही फुट मसाज से लेकर लाइब्रेरी और डिजिटल लॉकर की भी सुविधा मिलेगी. ट्रेन में केवल 100 यात्री ही सफर कर सकेंगे. टूर पैकेज में लोगों को ट्रेन यात्रा के अलावा ट्रेन और उसके बाहर खाना, होटल में ठहरना, यात्रियों के लिए अंग्रेजी और हिंदी बोलने वाले गाइड, एसी बस और यात्रियों के लिए ट्रेवल इंश्योरेंस भी शामिल होंगे.
अधिक जानकारी के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट irctctourism.com पर जा कर सकते हैं.