आगरालीक्स… आगरा में बडी घटना, टोल प्लाजा पर बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, एक कारोबारी की मौत, एक ही हालत गंभीर है। आगरा के नयति मेडिसिटी में कारोबारी का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात कार में दिल्ली से आगरा दो कारोबारी आ रहे थे। फरह टोला प्लाजा से उनके पीछे बदमाश लग गए, आगरा की तरफ टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर आगे बदमाशों ने कारोबारियों की गाडी रुकवा लीं, उनसे लूट के साथ फायरिंग की। कारोबारी रोहित पाहवा और संजीव कुमार बदमाशों की गोली से घायल हो गए।
एक कारोबारी की इलाज के दौरान मौत
रोहित पाहवा और संजीव कुमार को नयति मेडिसिटी में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रोहित पाहवा की मौत हो गई, संजीव कुमार की हालत गंभीर है, कारोबारी कहां के रहने वाले हैं यह अभी पता नहीं चल सका है।