आगरालीक्स.. आगरा में कारोबारी की पत्नी, छह और पांच साल के बेटा बेटी कैब से दिल्ली गेट जा रहे थे, सेंट्रल लॉक कर चालक अनजान रास्ते पर कैब दौडाने लगा, कारोबारी की पत्नी दहशत में आ गईं। उन्होंने कार के शीशे पीटना शुरू कर दिया, कार चालक के सेंट्रल लॉक खोलते ही कारोबारी की पत्नी अपने बच्चों संग कैब से कूद गई। इस मामले की शिकायत कैब कंपनी से की गई है।

आगरा में गुरुवार को श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष बी ब्लॉक कमला नगर निवासी सुनील विकल के बेटे अनुज संजय प्लेस स्थित कपडे के शोरूम पर थे। अनुज की पत्नी स्वाति ने दिल्ली गेट जाने के लिए कैब बुक की, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वाती, छह साल के बेटे वैदिक, पांच साल की बेटी आराध्या के साथ कैब में दिल्ली गेट जाने के लिए बैठी। पालीवाल पार्क पर पुलिस को देख कैब चालक ने गाडी दूसरे रास्ते पर मोड दी, गांधी नगर की सकरी गली से लेकर जाने लगा। स्वाती ने कार रोकने के लिए कहा लेकिन चालक ने कार नहीं रोक, उसका सेंट्रल लॉक बंद कर लिया। इस पर स्वाती ने कार के शीशे पीटना शुरू कर दिया।
लॉक खोलते ही बच्चों संग कूद गई स्वाती
चालक ने कार का सेंट्रल लॉक खोल दिया, लॉक खोलते ही स्वाती अपने बच्चों के साथ कूद गई, कैब चालक कार लेकर चला गया। उन्होंने अपने पति को सूचना दी, स्वाती दहशत में आ गई। उन्होंने कंपनी में शिकायत की है, वहां से पता चला कि कैब चालक ने अपनी तरफ से ही किराया जमा कर दिया।