Campaigning for the by-elections in Mainpuri, Rampur and Khatauli ends, voting will be held on December 5
लखनऊलीक्स… प्रदेश की एक लोकसभा सीट और दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार थम गया। मैनपुरी सीट पर झोंकी ताकत।
मैनपुरी सीट सपा की प्रतिष्ठा से है जुड़ी

प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए आज शाम प्रचार थम गया। मैनपुरी सीट पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है, यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं, जबकि भाजपा से रघुराज शाक्य चुनाव मैदान में हैं।
अखिलेश समेत सपा ने ताकत झोंकी, सीएम ने भी की सभा
मैनपुरी में चुनाव प्रचार के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पूरी तरह से ताकत झोंके हैं। अंतिम दिन भी दोनों ने कई जनसभाएं की।
रामपुर व खतौली विस सीट पर भी मुकाबला
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह के समर्थन में सीएम आदित्यनाथ योगी ने कल जनसमर्थन मांगा था। इसके साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला है।
मतदान पांच को मतगणना आठ दिसंबर को
प्रदेश की तीनों सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान पांच दिसंबर को होगा और आठ दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।